देवरिया पुलिस का "थाना समाधान दिवस" - जनता की समस्या, मौके पर निस्तारण
•SP देवरिया ने कोतवाली में, ASP उत्तरी ने महुआडीह में सुनी फरियाद - डेस्क सिस्टम से बढ़ी पारदर्शिता
देवरिया।जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का हुआ आयोजन।
देवरिया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जनपद में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता बढ़ाने एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत की गयी जनसुनवाई
पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना कोतवाली पर व अपर पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) द्वारा थाना महुआडीह पर सुनी गयीं जन समस्याएं
जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता बढ़ाने, एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत समस्त थानों पर हल्का प्रभारी व बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने हल्का/ग्राम/बीट की डेस्क लगाकर जनसमस्याओं को सुना गया और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी कराया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कोतवाली पर जन समस्याएं सुनी गयीं एवं संबंधित को समय से निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना महुआडीह पर अपर पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा जन समस्याएं सुनते हुए संबंधित को समय से निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इस मौके पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 179 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 43 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।






















































Leave a comment