मोदीसरकार के 12वर्ष को लेकर बनगावा में लगा चौपाल। सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई।
घोसी। मऊ। केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार की शाम को सीडीओ विवेक श्रीवास्तव के निर्देश पर बढ़राव ब्लॉक के बनगावा गांव स्थित उपनिदेशक कृषि प्रसार के प्रांगण में जन चौपाल आयोजित किया गया। जिसमे सरकार के 12वर्षों में हुए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अपनी समस्याओं को बताया गया।
नायबतहसीलदार अभिषेकवर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि और उसको लोगों को बताने को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा है । प्रधानमंत्री आवास योजना, गर्भवती महिलाओं, शिशुओं को पौष्टिक आहार,आयुष्मान भारत, बच्चों को पौष्टिक भोजन, कुपोषण के विरुद्ध अभियान,उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
ग्रामप्रधान प्रमोद यादव ने कहा कि आज हरधर्म जाति के पत्रों को बिना किसी भेदभाव के प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। आज करोड़ो लोगों पक्के प्रधानमंत्री आवास में रह कर खुश है।
ग्राम पंचायत विकासअधिकारी बृजेश कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका विश्वास सबका विश्वास का नारा मूर्तरूप ले रहा है।भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत,प्रधान प्रमोद यादव, सेक्रेटरी बृजेश यादव, उपनिदेशक कृषि प्रसार विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकरती के साथ गांव के लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment