शहीद शिवानंद चौरसिया के परिजनों से राहुल गांधी ने की बात,दिया हर सम्भव मदद का भरोसा
•युवा कांग्रेस नेता प्रियेश पांडेय के मोबाइल फोन से राहुल गांधी ने भाई रामप्रवेश चौरसिया से की बात।
देवरिया । गल्फ ऑफ़ ओमान में अमेरिकी मिसाइल हमले में शहीद हुए चालक दल के सदस्य शिवानंद चौरसिया के भाई रामप्रवेश चौरसिया से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के नेता प्रियेश पांडेय के मोबाइल फोन पर बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरे देश को पीड़ा हुई है और कांग्रेस पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
परिवार के सदस्यों ने राहुल गांधी को घटना से जुड़ी जानकारी दी। राहुल गांधी ने दिवंगत शिवानंद चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके योगदान और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। इस दौरान रजत सिंह सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है।


























































Leave a comment