Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे सुकरौली गांव मृतक परिवार को बधाया ढांढस।

देवरिया।पिछले दिनों होर्मुज क्षेत्र में हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मृत्यु हो गई थी। मृतकों में जनपद देवरिया के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया भी शामिल थे। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी फोन पर पीड़ित परिवार से बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि शिवानंद चौरसिया अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और कर्ज चुकाने का सपना लेकर रोजगार के लिए विदेश गए थे। परिवार को उम्मीद थी कि उनके लौटने के बाद घर के हालात बदलेंगे, लेकिन वे अमेरिकी हमले के शिकार हो गए। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विडम्बना यह है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक निजी अस्पतालों के उद्घाटन में तो पहुंचते हैं, लेकिन एक पीड़ित परिवार से मिलने का उनके पास समय नहीं है। जिले से आने वाले कृषि मंत्री ने भी परिवार की कोई सुध नहीं ली। इतना ही नहीं, जनपद के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने भी इस परिवार के दुख-दर्द को समझने और सहायता के लिए आगे आने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।
उन्होंने आगे कहा कि अब तक शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर भी उनके परिजनों को नहीं मिल सका है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनहीन स्थिति है। राज्य अपने नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ देने जैसा व्यवहार कर रहा है।
अजय कुमार लल्लू ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के हित में तत्काल निम्न कदम उठाए जाए।
• शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा दिया जाए।
• परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
• शिवानंद चौरसिया द्धारा रोजगार के लिए लिया गया समस्त कर्ज सरकार अपने जिम्मे ले। 
जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन', पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरी,अरविंद शाही, सुनील तिवारी,उत्तेज नारायण, मिश्रा मारकंडे मिश्रा, कुलदीप सिंह यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धनंजय यादव, आनंद श्रीवास्तव सोनू, शिव शंकर सिंह, दीनानाथ भारती, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, प्रेमलाल भारती, सूफी सलीम ,ओम प्रकाश कुशवाहा ,नीरज,रजत सिंह,प्रिंस पाण्डेय सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh