शिक्षक हत्याकांड में फरार चल रही पूर्व बीएसए दिल्ली से हुई गिरफ्तार।
देवरिया।शिक्षक हत्याकांड में फरार चल रही देवरिया की पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार की गई है देवरिया के शिक्षक सुसाइड केस में सस्पेंड और आरोपी बनाए जाने के बाद फरार चल रही थी इनके ऊपर ₹25000 का इनाम भी रखा गया था शालिनी श्रीवास्तव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है इस साल 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी उनके खिलाफ अदालत में गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा था शिक्षक सुसाइड केस में आरोपी बीएसए ऑफिस का बाबू संजीव सिंह अभी भी खराब बताया जा रहा है
कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के हराया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह गौरी बाजार विकासखंड स्थित लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसों में सहायक अध्यापक थे वह गोरखपुर के गुलरिया क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज मैं अपने भाई के वहां रहते थे 20 फरवरी की रात उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी थी आत्महत्या करने से पहले उन्होंने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव लिपिक संजीव सिंह सेम टी अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट और वीडियो भी जारी किया था जांच में दोषी मिली बसा साल में श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को निलंबित कर दिया गया था वहीं बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानाचार्य को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था इस मामले शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


























































Leave a comment