Crime News / आपराधिक ख़बरे

🔥 करतालपुर फायरिंग कांड का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत सिंह को दबोचा, .32 बोर पिस्टल और कारतूस बरामद

आजमगढ़। करतालपुर तिराहे पर हुए फायरिंग प्रकरण में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी मंजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को करतालपुर तिराहे पर विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर जानलेवा फायरिंग की गई थी। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 320/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मंजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय अनिल सिंह, निवासी करतालपुर, का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।

17 जून 2026 को उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीहबाबा के पास से सुबह करीब 3:40 बजे वांछित आरोपी मंजीत सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 9/25/27 आयुध अधिनियम की भी बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh