Crime News / आपराधिक ख़बरे

⚡ ‘ऑपरेशन वज्रपात’ का असर: सोशल मीडिया पर ‘माफिया’ बनने वालों पर आजमगढ़ पुलिस का प्रहार, ‘पवन माफिया 302307’ गिरफ्तार

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर खुद को ‘माफिया’ और गैंगस्टर के रूप में पेश कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्रपात’ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिधारी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर ‘पवन माफिया 302307’ नाम से आईडी संचालित करने वाले युवक पवन यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दबंगई और गैंगस्टर जैसी छवि प्रस्तुत करने वाले फोटो एवं वीडियो लगातार पोस्ट कर रहा था। इन पोस्टों के माध्यम से वह आम लोगों में भय और दहशत का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत सिधारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन यादव को कमिश्नरेट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अपराधी छवि बनाना, गैंग संस्कृति को बढ़ावा देना तथा आमजन में भय का वातावरण पैदा करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को लगातार चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने और सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने वालों पर ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh