Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दोहरीघाट -औड़िहार मेमू ट्रेन 19जून से वाराणसी सिटी तक चलेगी

मऊ।गोरखपुर।क्षेत्रीय जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त
सुविधा प्रदान करने हेतु 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन सेवा का मार्ग विस्तार वाराणसी सिटी
तक किया जा रहा है। इस गाड़ी के मार्ग विस्तार का शुभारम्भ 19 जून, 2026 को मऊ से 05123 मऊ-वाराणसी सिटी
उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया जायेगा। इस उद्घाटन विशेष गाड़ी का संभावित समय निम्नवत है।
05123 मऊ-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष गाड़ी मऊ से 13.45 बजे प्रस्थान कर दुल्लहपुर से 14.07 बजे, जखनिया से
14.17 बजे, सादात से 14.29 बजे, औंड़िहार से 14.54 बजे, रजवाड़ी से 15.़12 बजे तथा कादीपुर से 15.22 बजे,
सारनाथ से 15.57 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 16.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी के मार्ग विस्तार से मऊ-वाराणसी सिटी के मध्य एक वैकल्पिक यात्रा सुविधा उपलब्ध हो जायेगी तथा
विद्यार्थियों, किसानों, व्यावसायियों सहित स्थानीय जनता को किफायती, संरक्षित एवं आरामदेह यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उक्त जानकारी सुमित कुमार, मुख्य जनसम्पर्कअधिकारी,गोरखपुर ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh