कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कल होगा विद्युत विभाग बरहज का घेराव।
देवरिया।स्थानीय बरहज नगर विद्युत कार्यालय पर कल 15 जून 2026 को कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा
उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने बताया कि आज के 10 दिन पहले बरहज तहसील के मिर्जापुर गांव में विद्युत व्यवस्था को लेकर एसडीओ एवं जेई से मेरी वार्ता हुई थी उन्होंने विद्युत व्यवस्था ठीक करने की बात कही थी लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक वह ठीक नहीं हो सका उन्होंने बताया कि मिर्जापुर गांव में एक मुस्लिम परिवार की मकान के चार फीट ऊपर से 440 वोल्ट की हार्ड लाइन तार गई हुई है जिसको लेकर उसे ठीक करने की बात कहा था लेकिन केवल आश्वासन मिला वह कार्य आज तक नहीं हो पाया विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा कर रहा है जिसको लेकर कल मिर्जापुर गांव एवं कांग्रेस जन सैकड़ो की संख्या में एक साथ विद्युत कार्यालय का घेराव करेंगे और जब तक वहां की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती तब तक हम लोग डटे रहेंगे।






















































Leave a comment