Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज में कृषि विभाग का जागरूकता शिविर आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

बिलरियागंज, आजमगढ़। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत मीरिया रेडहा एवं जिगना करमनपुर में कृषि विभाग द्वारा "खेत बचाओ अभियान" तथा "कृषि विकसित संकल्प अभियान" के अंतर्गत किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक खेती की तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संतोष कुमार रहे। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अशोक कुमार यादव ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान सुविधाओं तथा किसानों के हित में चलाई जा रही सरकारी पहल की जानकारी दी।

 

वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार विमल ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसलों की उचित देखभाल, खेतों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, दलहन एवं तिलहन फसलों के अधिकाधिक उत्पादन, बीज शोधन, भूमि शोधन तथा नर्सरी प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने की सलाह भी दी।

 

कार्यक्रम का संचालन प्राविधिक सहायक आशीष यादव ने किया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं के समाधान भी जाने।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh