Latest News / ताज़ातरीन खबरें

16 सीएससी प्रभारी ने एक साथ इस्तीफा पत्र सीएमओ को सौपा

देवरिया।जनपद देवरिया के लिए यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि जिले के सभी 16 सीएचसी प्रभारियों ने एक साथ अपना इस्तीफा पत्र सीएमओ को सौंप दिया है। बिना किसी स्पष्ट एवं उचित कारण के उनका स्थानांतरण किया जाना न केवल चिंताजनक है, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इस घटनाक्रम ने जिले के प्रशासनिक तंत्र एवं संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जनमानस यह जानना चाहता है कि आखिर ऐसी स्थिति उत्पन्न होने के पीछे क्या कारण हैं और इसका समाधान कैसे किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस स्थानांतरण को लेकर गहरी निराशा और असंतोष व्याप्त है। यदि समय रहते इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो क्षेत्र के युवा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि सीएचसी प्रभारी अपनी पीड़ा किससे व्यक्त करें और उनकी बात कौन सुनेगा? स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले इन अधिकारियों की चिंताओं और समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित न हो।”


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh