Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: कप्तानगंज में बच्चे से मारपीट मामले में पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार, 13 वर्षीय बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़। थाना कप्तानगंज पुलिस ने बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक किशोर के साथ मारपीट कर उसे बेहोश करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 13 वर्षीय एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, 04 जून 2026 को रिंकू सोनी पुत्र सुभाष सोनी, निवासी कस्बा कप्तानगंज ने थाना कप्तानगंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके पुत्र आयुष सोनी के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें धमकी दी।

 

तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 170/2026 दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 3(5), 109(1), 351(3) एवं 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पाए जाने पर आवश्यक विधिक संशोधन भी किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कप्तानगंज के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

 

06 जून 2026 की सुबह करीब 05:00 बजे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद ने हमराह पुलिस बल के साथ छाता का पुरा ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh