'मुस्लिम भाईचारा बसपा की बैठक' दीदारगंज में संपन्न
दीदारगंज -आजमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज में बसपा मुस्लिम भाईचारा की बैठक शुक्रवार को दिन में दीदारगंज स्थित मरहूम शेख सलाहुद्दीन के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोक सभा प्रत्याशी बसपा सदर मंसूर अहमद रहे।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आप सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव 2027में तनमन धन से सहयोग कर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाकर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करें क्योंकि बसपा में ही दलितों , शोषितों, मजलूमों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों का सम्मान सुरक्षित रहेगा बसपा सरकार में अपराध तथा अपराधियों पर लगाम लगी थी भयमुक्त समाज था कानून का राज था।खासकर बसपा शासनकाल में अल्पसंख्यकों का सम्मान होता था इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप लोग एकजुट होकर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करें आगामी चुनाव में प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेख सिराजुद्दीन ने की।इस अवसर पर सबीहा अंसारी ,अबुल कैश आजमी भावी बसपा प्रत्याशी विधानसभा दीदारगंज,रफीउद्दीन खान ऊर्फ लाडिल विधानसभा संयोजक मुस्लिम भाईचारा बसपा,फुरकान खान,अफगान नाटे,मकसूद, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।























































Leave a comment