Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बड़ी खबर: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून के बिल में 10% अतिरिक्त शुल्क

लखनऊ, 30 मई (GGS NEWS 24):उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा झटका देने वाली खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने राज्य में बिजली की दरें बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत जून महीने के बिजली बिल में **10% अतिरिक्त शुल्क (सरचार्ज) जोड़कर आएगा।
क्यों जेब पर पड़ेगा भारी बोझ?
यह बढ़ोतरी ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS)के तहत की जा रही है। ईंधन (कोयला व गैस) की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बिजली खरीद की लागत में हुए इजाफे की भरपाई के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
मुख्य बिंदु:
 लागू होने का समय: यह नया नियम **जून के बिजली बिल से प्रभावी होगा।
 अतिरिक्त बोझ:उपभोक्ताओं को अपने कुल बिल पर *10% एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
 
 घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक, सभी प्रकार के उपभोक्ताओं की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

#जनता में आक्रोश, उपभोक्ता संगठनों ने जताया विरोध
इस फैसले के सामने आते ही राज्य के उपभोक्ता संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठनों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जब बिजली की खपत पहले से ही ज्यादा है, ऐसे में 10% अतिरिक्त शुल्क लगाना आम जनता के साथ अन्याय है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर यह एक और चौतरफा बोझ साबित होगा। उपभोक्ता मंचों ने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
बड़ी बात
भीषण गर्मी के बीच बिजली का यह बढ़ता बिल आम आदमी के मासिक बजट को पूरी तरह से बिगाड़ने वाला है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh