बकरीद का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बिलरियागंज।बिलरियागंज कस्बे समेत शेखूपुर, बिन्दवल, जयराजपुर, गुलवा गौरी, अलाउद्दीन पट्टी, नसीरपुर और भावापुर गांवों में गुरुवार को बकरीद का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिलरियागंज ईदगाह में मौलाना मोहिउद्दीन गाजी फलाही ने बकरीद की मुख्य नमाज अदा कराई, जिसमें बड़ी संख्या में उमड़े अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ग्रामीण इलाकों में बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया, वहीं प्रशासन के पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के चलते पूरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ; इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान, मोहम्मद साद, मोहम्मद आरिफ, वीरेंद्र विश्वकर्मा, फैसल समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

























































Leave a comment