पत्तनई गांव में नदी किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप शव की हूई पहचान ,दो तीन दिन से घर से लापता था
घोसी।दोहरीघाट । दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पत्तनई बुजुर्ग गांव के समीप सरयू नदी के किनारे गुरुवार को सुबह नौ बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।पहचान कराने का प्रयास किया। उसके पास मिले कागजात से मृतक की पहचान धर्मेंद्र गौतम उम्र 38 वर्ष पुत्र चंद्रबली निवासी ग्राम रसूलपुर, पोस्ट बैजाबारी, थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।
मृतक के भाई संतोष ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा भाई धर्मेंद्र गौतम तीन दिन पूर्व शाम को घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन चल रही थी उनकी मानसिक स्थिति पिछले करीब छह महीने से ठीक नहीं थी। पहले वह मजदूरी का कार्य करते थे, लेकिन दिमागी परेशानी के कारण अक्सर दो-तीन दिनों के लिए घर से कहीं चले जाते थे और फिर वापस लौट आते थे। इसी वजह से परिजनों ने किसी भी थाने में उनकी गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी थी।
दोहरीघाट थाना पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि पत्तनई बुजुर्ग नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान धर्मेंद्र गौतम के रूप में की। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बिन्दू देवी अपने पति के शव को देखते ही दहाड़े मारकर रोने लगी मृतक अपने पीछे पत्नी बिंदु तथा एक पुत्री अंजली 20 वर्ष दो बेटे गौतम 16 वर्ष गौरव 14 को छोड़ गया ।इधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ थाने पर जुट गयी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान उसके पार्केट में मिले मोटर साइकिल के रजिस्टेशन से हुई।

























































Leave a comment