अकीदतमंदों ने मांगी मुल्क और कौम की सलामती की दुआ और की नमाज अता
देवरिया।बरहज। इबादत और कुर्बानी का त्योहार ईदुल जुहा (बकरीद) नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्षेत्र के ईदगाहों एवं मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पूरी सिद्दत के साथ ईदुल जुहा की नमाज़ अता की। स्थानीय नगर स्थित ईदगाह में मौलाना हामिद रजा अजहरी ने सुबह साढ़े सात बजे ,नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह साहब ने सुबह सात बजे, पटेल नगर स्थित जिन्नाती मस्जिद हाफिज अली रजा ने सुबह छह बजे गौरा स्थित मस्जिद में मौलाना कमरूद्दीन रजा रसीदी ने सुबह सात बजे तथा पैना के जामा मस्जिद में मौलाना हसनैन साहब ने सुबह सवा सात बजे ईदुल जुहा की नमाज अदा करायी।बरहज के पैना रोड स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी जहां ईदुल जुहा की नमाज के बाद मुल्क और कौम की सलामती की दुआ मांगी गयी। नमाज के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया था अपर जिला प्रशासन प्रेम नारायण सिंह , उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरुण ,सीओ राजेश चतुर्वेदी,ईओ निरुपमा प्रताप, थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहीं हाजी डा ए एच लारी,हाजी नईम अहमद,हाजी मोहम्मद मुस्तफा,मौलाना अनीस अहमद, मौलाना नुरूल इस्लाम,हाफिज जावेद, अब्दुल जब्बार राईन,हाजी मोहम्मद आरिफ भोलू,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अब्दुल खालिक अंसारी,नबाब हुसैन, जावेद अख्तर बबलू राईन,खुर्शीद आलम,मुनीर शाह,डम्पी खान,अशरफ अली, मुख्तार अहमद,अनीस मंसूरी,नसीम अहमद, मोहम्मद मुस्तफा, इरफान अली,युनूस अंसारी,आदि अकीदतमंदों ने नमाज अदा की तथा एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।इस दौरान ईदगाहों पर पहुंच कर चैयरमैन प्रतिनिधि श्याम सुन्दर जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल, पुर्व चेयरमैन विरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप जायसवाल आदि ने अकीदतमंदों से गले मिलकर बधाईयां दी।

























































Leave a comment