Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन की अपील, गांव-गांव लग रहे कैंप।

देवरिया।किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा गांव-गांव में फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि जिनका नाम खतौनी में दर्ज है, वे अपने गांव में लगे कैंप पर पहुंचकर आसानी से अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
प्रशासन के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में कैंप संचालित किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन की लंबित संख्या अधिक है, वहां विशेष वृहद कैंप लगाए गए हैं। इनमें मझौली, लार और महाल मंझरिया प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस विषय उप जिलाधिकारि सलेमपुर ने कहा कि किसान अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचें ताकि बिना किसी परेशानी के रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी की जा सके। साथ ही किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समय से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh