Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उग्रसेन सिंह सेतु की चोरी हुई जालियां लगवाने की उठी मांग

देवरिया।बरहज रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन सिंह सेतु पर लगी सुरक्षा जालियां कुछ महीने पूर्व चोरी हो गई थीं। जालियों के गायब होने से पुल पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे दुर्घटना और आत्महत्या जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर सपा नेता मुरली मनोहर जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज हरिशंकर लाल से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने पुल पर सुरक्षा जालियां पुनः लगवाने की मांग करते हुए कहा कि जालियों के अभाव में राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही ऐसी घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है, जिन्हें सुरक्षा उपायों के जरिए रोका जा सकता है।
एसडीएम हरिशंकर लाल ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुरली मनोहर जायसवाल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही पुल पर नई जालियां लगाई जाएंगी, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
इस दौरान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, संतोष यादव, राजू गुप्ता, नीरज वर्मा, सुमीत तिवारी, सुन्दर पटवा, पवन चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh