Crime News / आपराधिक ख़बरे

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को भटनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भटनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस ने अभियुक्त निखिल कुमार पुत्र मोतीलाल राजभर, निवासी समुहती टोला चरखीया, थाना विजयीपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर शिवबनकटा चौराहा से  पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को एक महिला ने थाना भटनी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा 13 मई की रात बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस संबंध में थाना भटनी में मुकदमा संख्या 126/2026 दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने 27 मई 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद से अभियुक्त की तलाश जारी थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh