Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर ब्रेकिंग:रामघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया 25 वर्षीय युवक गोमती नदी में डूबा, हालत गंभीर

जौनपुर। रामघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक 25 वर्षीय युवक के गोमती नदी में डूब जाने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक नदी किनारे हाथ-पैर धो रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

घटना के समय मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को नदी से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

युवक की पहचान राहुल (25 वर्ष), निवासी कलंदरपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार वाराणसी में जारी है।

GGS NEWS 24
सच के साथ, सबसे आगे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh