Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डॉक्टर बिहीन बना नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

देवरिया ।बरहज नगर में सबसे पुराना नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज अपने दिन और दशा पर आंसू बहा रहा है बीते दिन पहले एक फार्मासिस्ट और डॉक्टर के भरोसे अस्पताल चल रहा था लेकिन आज ना तो यहां फार्मासिस्ट है और ना ही 
डॉक्टर।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार आए लोगों को दवा और इलाज के लिए  असुविधा हो रही है।
पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल ने बताया की नगर में देखने के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भले ही बनाया गया है लेकिन आज यहां पर नया कुछ भी नहीं है उन्होंने बताया कि औषधि भंडार की छत टपकती रहती है जिससे दवा रखने में भी दिक्कत होती थी आज के समय में ना तो यहां पर रोगियों परामर्शदाता डॉक्टर ही हैं और ना ही फार्मासिस्ट जिससे अस्पताल अपने दिन दशा पर आंसू बहा रहा है। 
मुरारी अग्रवाल ने कहा कि परिसर के आसपास गंदगी का अंबार फैला हुआ है जिससे सांप बिच्छुओं का खतरा हर समय बना रहता है। 
तारकेश्वर वर्मा, रवि जायसवाल ने कहा कि अस्पताल केवल स्लोगन नया लिखा गया है बाकी यहां पर कुछ भी नया नहीं है अस्पताल परिसर में चारों तरफ से गंदगी फैली हुई है लोगों ने अस्पताल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ अस्पताल पर चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल हो सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh