ग्राम देऊबारी में काली माता मंदिर जाने का मार्ग झाडियो एवं घास फूस से पटा , ग्राम वासियों को आने-जाने में हो रही कठिनाई।
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा देवऊवारी में काली मंदिर से लेकर गांव में जाने वाली सड़क में घास फूस एवं झाड़ियों से पटा हुआ है जिससे लोगों को दिन व रात में आने जाने में काफी कठीनाईयो का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय जयप्रकाश उपाध्याय ,धर्मवीर ,रिंकू पारसनाथ उपाध्याय आदि ने खंड विकास अधिकारी से रास्ते की साफ सफाई के लिए कई बार शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई लोगों का कहना है की जन जनित बीमारियों के साथ छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों को रास्ते से चलने में काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है सांप बिच्छू का हर समय खतरा बना रहता है लेकिन फिर भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते लोगों का कहना है कि सड़क पर बह रहे पानी से लोग फिसल कर घासो के उपर गिर जा रहे है जिससे कभी भी बड़ा अनहोनी हो सकती है।
ग्राम वासियों ने मार्ग को ठीक करने की मांग की है।

























































Leave a comment