चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थाना अध्यक्ष ने बरहज गांव गांव में चलाया जन जागरूकता अभियान
देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कपरवार,खोड़ा ,कुरम्हा लक्ष्मीपुर सहित नगर क्षेत्र में थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय चोरी की हो रही घटनाओं को लेकर जग-जग जन जागरूकता का अभियान चला रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय का कहना है कि चोर अक्सर गांव के अंदर और बाहर की स्थिति सुनसान घरों को निशाना बनाते हैं इसलिए सभी लोगो को जागरूक रहने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि गांव में कोई अनजान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी पहचान सुनिश्चित करें। और तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दें साथ ही ऐसे व्यक्तियों का फोटो और वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर कर वायरल करें ताकि उनकी पहचान हो सके ग्रामीण क्षेत्रों में कपरवार घाट, खोड़ा उरमाहा लक्ष्मीपुर व नगर कस्बा इंचार्ज के साथ नगर में भी भ्रमण कर रहे हैं इस दौरान थाना अध्यक्ष के साथ चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल पवन मद्धेशिया, कांस्टेबल राकेश यादव, संदीप यादव ,संजीव यादव, महिला कांस्टेबल गरिमा जगह-जगह गांव में आम जनमानस को चोरी की घटनाओं को लेकर जागरूक कर रहे हैं।

























































Leave a comment