कटान नहीं रूका तो अनिश्चितकालीन धरना-विजय रावत
देवरिया।आज बरहज विधानसभा के परसिया व विशुनपुर देवार में सरयू नदी के द्वारा हो रहे कटान को रोकने व नदी पर नाव चलाने की माँग को लेकर परसिया देवार पंचायत का आयोजन किया गया दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की जल्द ही कटान की व्यवस्था नहीं कराई गई तो हम सभी लोग धरना देने का काम करेंगे पिछले दस सालों से भाजपा की सरकार है और इन दस वर्षों में नदी के किसानों की हज़ारों एकड़ फसल नदी में विलीन हो गई लेकिन प्रशासन द्वारा कटान रोकने की कोई व्यवस्था नही कराई गई अगर इसी तरह कटान होता रहा तो किसान भुमहीन हो जाएँगे अगर एक हप्ते के अंदर कटान रोकने की व्यवस्था नहीं कराई गई व सरयू नदी पर परमानेन्ट चार नाव चलाने की व्यवस्था नहीं कराई गई तो हम सभी लोग आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे जिसकी पुरी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश यादव, यशवन्त कुमार, मन्टु यादव, राहुल प्रसाद, सुमन निषाद, राजू निषाद, सलीम अंसारी, विकास यादव ,आदित्य कुमार ,विरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

























































Leave a comment