Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गायत्री महायज्ञ के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा

देवरिया भागलपुर । जनपद के भागलपुर  चौराहे पर  प्राथमिक विद्यालय के समीप आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं परम पावन प्रज्ञा पुराण कथा का  के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई । कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर सरयू तट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण एवं गायत्री मंत्र के जप के बीच पवित्र जल भरा गया। इसके उपरांत श्रद्धालु कलश लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा गायत्री मंत्र और जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन यज्ञ, हवन, विभिन्न संस्कार एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के माध्यम से मानव जीवन के नैतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण किया तथा यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति, समाज कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुनील चौरसिया ने बताया कि प्रथम दिवस कलश एवं शोभायात्रा, द्वितीय दिवस देव पूजन एवं यज्ञ, तृतीय दिवस यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तथा चतुर्थ दिवस समापन यज्ञ एवं संस्कार का आयोजन किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh