यातायात पुलिस देवरिया ने चलाया चेकिंग अभियान
देवरिया।यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एम.वी. एक्ट में चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बस स्टैंड,हनुमान मंदिर एवं मालवीय रोड पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले आटो एवं ई रिक्शा वाहनों, इंडियन आयल पेट्रोल पम्प पुरवा पर अभियान चलाकर चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट एवं दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों, बिना ड्राईविंग लाइसेंस एवं बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई रिक्शा वाहनों के विरूद्ध एम. वी. एक्ट में चालान एवं सीज़ की कार्यवाही की गयी।
इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 72 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहनों को सीज किया गया ।
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

























































Leave a comment