Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन*

मऊ।वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परिक्षार्थियों की सुविधा हेतु *बनारस-बलिया, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एवं गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इन अनारक्षित विशेष गाड़ियों का संचलन 08 से 10 जून, 2026 तक निम्नवत किया जायेगा।

05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष गाड़ी 08 और 09 जून, 2026 तक वाराणसी सिटी से 19:30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 20:10 बजे, मऊ जं. से 21:25 बजे, भटनी से 23:15 बजे एवं देवरिया सदर से 23:55 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 02:15 बजे पहूँचेगी तथा 09 और 10 जून,2026 को गोरखपुर से 03:15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 04:35 बजे, भटनी से 04:58 बजे एवं मऊ जं. से 06:25 बजे, औड़िहार से 08:20 बजे छूटकर 09:15 बजे वाराणसी सिटी पहुँचेगी
05112 बनारस-बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी 08 से 09 जून, 2026 तक बनारस से 22:45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी सिटी से 22:57 बजे,सारनाथ से 23:09 बजे,औड़िहार से 23:55 बजे दूसरे दिन नन्दगंज से 00:15 बजे,गाजीपुर सिटी से 00:35 बजे,यूसुफपुर से 00:55 बजे,करीमुद्दीनपुर से 01:10 बजे,फेफना से 01:28 बजे छूटकर बलिया 01:45 बजे पहूँचेगी। उक्त जानकारी अशोक कुमार,
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसीने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh