Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी समाधान दिवस: मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 156प्रार्थना पत्र मिले, 8 का हुआ निस्तारण।

घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर सुबह से ही फरियादियों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह के साथ अन्य अधिकारियों ने भी लोगो की समस्याओं को सुनने के साथ जल्द निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित किया।
अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। इस अवसर पर कुल 156जन शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 8का मौके पर हुआ निस्तारण।
मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार ने आए हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी मामले लंबित हैं, उनका मौके पर जाकर निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्यरूप से एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय और सीओ घोसी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर शिकायतों की समीक्षा की।
विभागीय स्तर पर राजस्व विभाग के 118, पुलिस के 15, खंड विकास विभाग के 7, विद्युत विभाग के 5 , नगर पंचायत के 1 तथा अन्य विभाग 8 
|कुल 156 जनशिकायते प्राप्त हुई।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जमीनी विवादों और पुलिस से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर पैमाइश और जांच करें, ताकि दोबारा विवाद की स्थिति पैदा न हो।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण करे। निस्तारण करने के समय अपनी स्पष्ट आख्या भी ये।
इस अवसर पर कोतवाल रविन्द्र राय, ईओ अनिल कुमार, बीडीओ घोसी, खण्ड शिक्षा अधिकारी घोसी, एसडीओ बिजली आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh