आजमगढ़ में रिश्वतखोरी पर SSP की बड़ी कार्रवाई, दरोगा मायापति पाण्डेय निलंबित
Azamgarh। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और रिश्वत मांगने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अतरौलिया में तैनात उपनिरीक्षक मायापति पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस विभाग के मुताबिक दरोगा मायापति पाण्डेय पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। इसके अलावा उन पर उत्कोच यानी रिश्वत मांगने का भी आरोप है, जिससे आमजन के बीच पुलिस विभाग की नकारात्मक छवि बनी।
बताया गया कि 12 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट कहा कि जनपद में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही या भ्रष्ट आचरण पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।





















































Leave a comment