Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ा एक्शन, 11 चालान और 5 वाहन सीज

आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को बागेश्वर चौराहा और भवरनाथ चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मानक के विपरीत मोडिफाइड साइलेंसर और पटाखा जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों का चालान किया और करीब 10 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों को सीज भी किया गया।

अभियान के दौरान अवैध रूप से मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन बेचने वाले दो दुकानदारों को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी सामग्री की बिक्री पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन में केवल मानक उपकरणों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक शांति बनी रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh