आजमगढ़: शादी समारोह से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद, मेंहनगर पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना मेंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी समारोह से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को ग्राम सिंहपुर निवासी अंगद गोड ने तहरीर देकर बताया था कि वह ग्राम आमारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP 50 CR 0608 अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
12 मई को प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जहानागंज बॉर्डर स्थित मगई नदी पुल रामदासपुर के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उमेश कुमार निवासी डीगरशन्डी तथा अमित कुमार निवासी घिनहापुर नारीडीहा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।


















































Leave a comment