Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी दुर्गेश गिरफ्तार

Azamgarh। थाना फूलपुर पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 12 मई को रामपुर खुर्द निवासी लालमती ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी दुर्गेश पुत्र बिन्देश्वरी ने गाली-गलौज करते हुए उनके और उनके पति राजेन्द्र चौहान के साथ मारपीट की। हमले में राजेन्द्र चौहान के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि लालमती को भी आंतरिक चोटें आईं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था।

तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 167/2026 धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 13 मई की रात करीब 1:34 बजे आरोपी दुर्गेश को रामपुर खुर्द स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में कांस्टेबल नीरज कुमार यादव एवं कांस्टेबल अनिल कुशवाहा शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh