आजमगढ़ CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अंजली यादव ने 98.6% के साथ किया जिला टॉप, सर्वोदय पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें आजमगढ़ के सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया।
विद्यालय की छात्रा अंजली यादव ने मानविकी वर्ग में 98.6% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गणित वर्ग से फुटी यादव ने 95.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानविकी वर्ग से महक राय 95.2% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि अंजली सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया।
टॉप 10 में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें दिव्या तिवारी (94.8%), निलय सिंह (94.6%), जीव विज्ञान वर्ग से पीयूष पाण्डेय (94.6%), सिमरन यादव, शिवांगी राय और जागृति त्रिपाठी (94.2%), सुधांशु पाण्डेय (93.4%), नवनीत यादव (93%) और ब्यूटी (92.6%) शामिल रहीं।
विषयवार शत-प्रतिशत अंक भी कई छात्रों ने प्राप्त किए। इनमें चित्रकला में दिव्या तिवारी, खुशी गोंड, सिमरन यादव और साक्षी यादव शामिल हैं। भारतीय संगीत में पवन्या यशस्वी ने 100 अंक प्राप्त किए, जबकि राजनीति विज्ञान में महक राय ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
विद्यालय का 12वीं का परीक्षा परिणाम पूरी तरह शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य ने इसे शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं संस्थापक/प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अंजली यादव सहित सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मंडल स्तर पर विद्यालय की 10वीं की छात्रा साक्षी यादव ने 99% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था।




















































Leave a comment