Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवरिया में ग्रामीणों की आवाज़ पर प्रशासन गंभीर, नायब तहसीलदार ने धरना स्थल पहुंचकर लिया ज्ञापन

Deoria। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सुतावर–कौसड़ मार्ग पर चल रहे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का प्रशासन ने संज्ञान लिया। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान अंदर पास मार्ग बनवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण लगातार आवाज़ उठा रहे थे।

धरना स्थल पर नायब तहसीलदार सलेमपुर आदरणीय गोपाल जी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन प्राप्त किया। ग्रामीणों ने सुरक्षित और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए अंदर से पास मार्ग की उचित व्यवस्था कराने की मांग प्रमुखता से रखी।

इस दौरान कौसड़ के प्रधान राम नारायण यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदरणीय रवींद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही कौसड़, सरैया, आदर्शनगर, रामबाग और कुसहा टोला समेत विभिन्न गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपने के बाद आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh