Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: आमरण अनशन पर बैठे एहसान खान की तबीयत में सुधार, समर्थकों ने ली राहत की सांस

दीदारगंज, आजमगढ़।छित्तेपुर गांव में चल रहे धरना एवं आमरण अनशन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए गए एहसान खान की सेहत में अब सुधार बताया जा रहा है। उपचार के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर होने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।

परिजनों के अनुसार चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। कमजोरी और लगातार अनशन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हुआ था, लेकिन समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।

उनकी पत्नी शगुफ्ता खान ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आराम दिया जा रहा है और स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों का दुआओं और समर्थन के लिए आभार जताया।

धरना स्थल पर मौजूद समर्थकों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही और जल्द स्वस्थ होकर एहसान खान के फिर से लोगों के बीच लौटने की उम्मीद जताई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh