Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: अम्बारी रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम, लोगों ने ओवरब्रिज व अंडरपास की उठाई मांग

अम्बारी आजमगढ़। दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास अम्बारी रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को भारी जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। दीदारगंज रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हालात ऐसे हो गए कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।

चलचिलाती धूप में लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्कूली बच्चे, मरीज, नौकरीपेशा लोग और दैनिक यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई दिए। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों का दबाव बढ़ता गया और पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अम्बारी रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होता है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से यहां जल्द से जल्द रेलवे ओवरब्रिज (ROB) या अंडरग्राउंड पास (अंडरपास) बनवाने की मांग की है, ताकि स्थायी रूप से जाम की समस्या से राहत मिल सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh