सीबीएसई बोर्ड के इंटर की परीक्षा में प्रखर मिश्रा ने किया जिला टॉप
देवरिया।इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का परिणाम आने पर जनपद के सलेमपुर सेटं जेवियर विद्यालय के प्रखर मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है साथ ही पूरे जनपद में टॉप किया है।
विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र में प्रखर कुमार मिश्रा ने 97.4% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही अथर्व सिंह ने 93.4% संगीता यादव ने 92.8 प्रतिशत श्रेया मिश्रा ने 92.4% तथा स्वाति कुशवाहा ने 90.4% प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल विजयेद्र शुक्ला ने कहां की छात्र-छात्राओं की सफलता उनकी मेहनत अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम। आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।























































Leave a comment