आजमगढ़: मारपीट व सरकारी संपत्ति नुकसान के आरोपी को रानी की सराय पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़।रानी की सराय पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार जयकरण सिंह पुत्र सुंदरलाल सिंह निवासी कपसेठी, कोतवाली नगर करवी, जनपद चित्रकूट की तहरीर पर भोला प्रजापति पुत्र राम लौटन प्रजापति निवासी रामपुर थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के खिलाफ मु0अ0सं0 107/2026 के तहत धारा 316(5), 331(1), 352, 351(3) बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर और थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
13 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजकीय उद्यान कोटवा गेट के सामने मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उ0नि0 हैदर अली मंसूरी मय हमराह टीम ने घेराबंदी कर सुबह करीब 8:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 हैदर अली मंसूरी, कांस्टेबल देवेश गौड़ एवं आरक्षी सुनील वर्मा शामिल रहे।























































Leave a comment