हाई कोर्ट के आदेश के बाद एसडीएम के साथ ग्रामीणों ने बैठक कर रखी मांग।
देवरिया बरहज: कपरवार घाट के रामजानकी मार्ग का निर्माण होने से अगल बगल के गांवों में जाने वाले लिंक मार्ग अवरुद्ध हो गये है। कपरवार निवासी श्रीहर्ष मणि त्रिपाठी ने एनएचआई के इस निर्णय के विरुद्ध हाईकोर्ट से जनहित में वाद दाखिल कर न्याय की मांग की है। हाईकोर्ट ने उपजिलाधिकारी बरहज हरिशंकर लाल व तहसीलदार अरुण कुमार सहित एनएचआई के अधिकारियों को कपरवार गांव में 13 मई को ग्रामीणों की उपस्थित में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में दिन के 1 बजे से बैठक की गई । ग्रामीणों की शिकायत को जायज मानते हुए एनएच आई के अधिकारियों ने रामजानकी मार्ग के दोनों तरफ18-18 फीट चौड़ा सर्विस लेन बनाने का निर्णय लिया गया। जिस पर ग्रामीणों सहित उपस्थित लोगों ने अपनी सहमति दी । इस दौरान अजय प्रताप सिंह, वृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रहलाद गुप्त, गंगा पांडेय, चंद्रमा पोडेय, रामप्रसाद तिवारी, बवलू सिंह, संतोष सिंह, अनुराग चौरसिया, गोल्डेन सिंह, नागेंद्र सिंह, योगेद्रकुमार, हनुमान गुत्ता, सत्येंद्र सिंह सहित
एनएचएआई सेफ्टी एक्सपर्ट महेश चंद गोयल
एनएचएआई पीडी
नार्थ एई सुमित सिंह,
टीम लीडर एके श्रीवास्तव
प्रोजेक्ट मैनेजर रविकांत मिश्रा
स्ट्रक्चर इंजीनियर विवेक कुमार मौजूद रहे।




















































Leave a comment