आजमगढ़ में ई-रिक्शा चोर गिरोह का खुलासा, सिधारी पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Azamgarh। थाना सिधारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी की 2 ई-रिक्शा बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 12 मई को मनिकाडीह निवासी विजय यादव तथा काशीराम आवास जाफरपुर निवासी शकुन्तला विश्वकर्मा ने ई-रिक्शा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना और जांच के दौरान 13 मई को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रेम कुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासी बहराइच, अरमान उर्फ मुअल और मनीष सेठ निवासी काशीराम आवास जाफरपुर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 10 मई को मनिकाडीह और 11 मई को काशीराम आवास क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वाहन संख्या UP50FT2420 और UP50CT8336 बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 181/2026 एवं 182/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रंजन कुमार साव, उपनिरीक्षक सभाजीत, कांस्टेबल मृत्युंजय मिश्रा तथा आरक्षी अनुज पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






















































Leave a comment