देवरिया: सोनूघाट–बरहज मार्ग की बदहाली पर सपा नेताओं का प्रदर्शन, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Deoria। बरहज विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सोनूघाट–बरहज मार्ग को बनवाने और सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज़िलाधिकारी देवरिया के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण पीडब्ल्यूडी विभाग है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से सोनूघाट–बरहज मार्ग जर्जर और टूटी हालत में पड़ा हुआ है, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विजय रावत ने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनहित में सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान अमित प्रधान, छात्र नेता सूरज यादव, मनीष सिंह, मनोज कुमार, दिनेश यादव, अभिषेक सिंह, राहुल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






















































Leave a comment