Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धुम धाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

देवरिया।जनपद के सोन्दा स्थित अक्षय वाटिका मैरिज हाल में रविवार को विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती धुम धाम से मनाई गई कार्यक्रम के पूर्व भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए  मुख्य अतिथि बारीपुर हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि अवतारो में श्रेष्ट ईश्वरत्व के उपाधि से विभूषित जितने अवतार स्वीकार किए गए हैं उनमे भगवान परशुराम श्रेष्ट हैं भगवान परशुराम साहस ज्ञान और शक्ति के प्रतिक हैं आगे उन्होंने कहा कि देवरिया देवो की भूमि है आज हम अपने कर्मो से विलुप्त होते जा रहे हैं ब्राहम्मण को अपने कर्म धर्म और चरित्र पर विशेष ध्यान रखना होगा ब्राहम्मण को अपने संस्कृति की रक्षा के लिए  माताओ को अपने एक -एक संतान को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए भेजना होगा तब जाकर ब्राहम्मणत्व की रक्षा होगी उन्होंने कहा कि आज गर्व की बात है भगवान परशुराम का जन्म उत्सव पूरे देश में समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है शोषित, वंचित ,असहाय, गरीब के लिए भगवान परशुराम के संघर्ष को अपना आदर्श बताया भोजपुरिया गायक अंटू तिवारी ने  ब्राहम्मण कुल के आन मान सम्मान ,आज परशुराम जयंती है गाकर  समा बाध दिया वही बादशाह प्रेमी ने हास्य कविता सुनाकर श्रोताओं को लोट पोट कर दिया अखिल भारतीय एकता परिषद के जिला अध्यक्ष हरीन्द्र तिवारी ने सभी अतिथियो को भगवान परशुराम की फोटो के साथ अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया और आभार जताया संचालन सनत कुमार डब्बू ने किया कार्यक्रम में  पूर्व प्रार्चाय डा० अजय मिश्र, डा जेएन पाण्डेय, डा० मघुसूदन मिश्र, अवधेश मणि त्रिपाठी , विनोद कुमार मिश्र ने भी अपने विचार रखे इस  दौरान डा० अनिल त्रिपाठी, दुर्गेष त्रिपाठी, अनिल मिश्र ,संजय तिवारी, रविप्रकाश मिश्र छोटे, रमेश त्रिपाठी मौजूद रहे। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh