फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का बैसाडीह बना रणक्षेत्र तड़ताड़ाई गोलिया
अम्बारी आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बैसाडीह गांव में चली गोली, एक युवक घायल — पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बैसाडीह गांव में एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश हरिजन नामक युवक को हाथ में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गोली केशरी चौहान द्वारा चलाई गई। आरोपी केशरी चौहान कप्तानगंज कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि घायल राकेश हरिजन सरायमीर क्षेत्र का रहने वाला है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन छानबीन कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।

























































Leave a comment