09 सूत्रीय मांग को लेकर किया कलमबंद धरना प्रदर्शन
बिलरियागंज आजमगढ़ । स्थानीय ब्लाक परिसर में शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान हेतु कलम बंद धरना प्रदर्शन ग्राम रोजगार सेवक ब्लाक इकाई के अध्यक्ष विपिन गोस्वामी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें बताया गया कि वर्ष 2006 से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक लगातार ग्रामीण विकास कार्यों में योगदान दे रहे हैं, किन्तु उन्हें अब तक स्थायी सेवा, मानदेय वृद्धि एवं अन्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
एसोसिएशन ने मांग की कि रोजगार सेवकों को नियमित किया जाए तथा उनका मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम ₹24000 प्रतिमाह किया जाए। साथ ही, सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों के समान लाभ प्रदान किए जाने की भी मांग की गई। बैठक में यह भी कहा गया कि वर्तमान में रोजगार सेवकों पर कार्य का अत्यधिक दबाव है, लेकिन उसके अनुरूप पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है। यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। अंत में संगठन के लोगों द्वारा संबंधित अधिकारियों से मांग की गई कि रोजगार सेवकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर न्याय दिलाया जाए। इस धरना प्रदर्शन में एपीओ बिलरियागंज शशि भूषण सिंह,तकनीकी सहायक संजय सिंह,सुरेश यादव ,महानंद , ग्राम रोजगार सेवक रीना, मंजू यादव ,नामिता राय, त्रिलोकीनाथ, इन्द्रकेश यादव ,जितेंद्र गुप्त, आदि लोग उपस्थित थे ।

























































Leave a comment