Crime News / आपराधिक ख़बरे
कमरे में लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 वर्षीय बीरभद्र, पुत्र मेघनाथ शर्मा का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटकता हुआ पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर परिवार के लोग अंदर पहुंचे, जहां का दृश्य देख सभी सन्न रह गए।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

























































Leave a comment