Politics News / राजनीतिक समाचार

बजरंगदल द्वारा लव आदि जिहाद को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया

घोसी। मऊ। 'बजरंग दल' के कार्यकर्ताओ ने संयोजक प्रांशु सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  के माध्यम से देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों की ओर आपका ध्यानाकर्षण को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार सिंह को सौंपा गया।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली 'विकृत जिहादी मानसिकता' वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है।
​ज्ञापन के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
*​लव जिहाद का षड्यंत्र* हाल ही में नासिक (TCS) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।
*हिन्दू कन्याओ का शारीरिक शोषण*:-  हाल ही अमरावती में अकेले मुस्लिम जिहादी मोहम्मद अयाज द्वारा 180 नाबालिग हिन्दू कन्याओ का शोषण कर अश्लील वीडियो बनायें ओर ब्लैकमेल करने जैसा गंभीर जिहादी मामला हुआ। देश भर में जिहादियों द्वारा हिन्दू कन्याओं का शारीरक शोषण कर ब्लैकमेल ओर जबरन धर्मान्तरण की अनेक घटनाएं सामने आ रही है।
*​अवैध लैंड जिहाद*: देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है।
*​अपवित्र खान-पान* : समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाएँ निरंतर सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
*​हिंदू परिवारों का उत्पीड़न*:-  मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है।
बजरंगदल ने मांग किया कि ​ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
​सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।
​लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए।
​जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए।
​बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। हम मांग करते हैं कि प्रशासन इन असामाजिक तत्वों पर नकेल कसे ताकि देश में शांति और सद्भाव बना रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रांशु सिंह, विवेक चौहान, क्षितिज राय, अंबुज सिंह, विवेक चौहान, रवि राजभर, धर्मेन्द्र निषाद, सूर्यप्रताप, प्रियांशु मौर्य, कृष्णानंद, राजन सोनकर, विकास कश्यप, राज आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh