अवैध असलहा व कारतूस के संग युवक गिरफ़्तार
देवरिया। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बरहज थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर बरहज पुलिस ने रगड़गंज से पैना जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक खाली झोपड़ी में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध असलहा तथा जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक यादव उर्फ सचिन (32 वर्ष) पुत्र रामाजी यादव, निवासी बरठा लाला, थाना मईल जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना बरहज पर मु0अ0सं0 119/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

























































Leave a comment