Education world / शिक्षा जगत

स्कूल चलो अभियान को लेकर बेहरा डाबर में निकल गई बच्चों की रैली

देवरिया । पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बेहरा डाबर के प्रधानाध्यापक स्वतंत्र तिवारी के नेतृत्व में ड्रम तथा झाल के साथ बच्चों का जुलूस गांव में स्कूल चलो स्कूल चलो के नारे के साथ मम्मी पापा हमें पढ़ाओ चलकर स्कूल में नाम लिखाओ  के साथ गलियों में घूमने लगे तब गांव में अभिभावक निकलकर बच्चों का उत्साह वर्धन करते नजर आए । अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक से आधार के बारे में चर्चा किया तथा माता ओ  ने अपने बच्चों को स्वयं जुलूस में भाग लेने को कहा ।इस मौके पर प्रमुख रूप से रामसेवक शर्मा राघवेंद्र पाल अमरेश कुमार पूनम पांडे सरोज यादव प्रेमलता दीक्षित उपस्थित रहे । वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय बभनौली कला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय वभनौली कला की प्रधानाध्यापिका शशि किरण तथा नीलम यादव के नेतृत्व में नामांकन जुलूस निकाला गया सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने खेतों खलिहानो तथा गांव की गलियों में भ्रमण किया एवं अभिभावकों को नामांकन हेतु प्रेरित किया अभिभावक भी सहयोग करते  नजर आए । नामांकन जुलूस में प्रमुख रूप से शिव प्रकाश कुशवाहा इंद्रेश यादव सविता यादव दिनेश यादव राकेश तिवारी तथा जैतूनीशा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh