Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: मजाक बना खूनी संघर्ष की वजह, दीपक-मोनू को आई गंभीर चोटें, 4 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक ईंट भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 28 मई 2026 की रात थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर चितरावल में पुराने मजाक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

 

मारपीट में दीपक और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस ने 29 मई की रात लगभग 11:15 बजे ग्राम खानपुर चितरावल में दबिश देकर चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

 

धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार, निवासी फरहा मऊ (हाल पता खानपुर चितरावल)

 

दीपक पुत्र भारत

 

मोनू पुत्र घनश्याम

 

चन्दन पुत्र घनश्याम

 

 

सभी आरोपी ग्राम खानपुर चितरावल, थाना फूलपुर के निवासी हैं।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपक के विरुद्ध पूर्व से मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है, जबकि मोनू के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 2 डंडे और 1 ईंट भी बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़, हेड कांस्टेबल दीपक पाण्डेय, कांस्टेबल रोहित शर्मा, रिक्रूट आरक्षी सिकन्दर कुशवाहा, महिला कांस्टेबल शिल्पी सिंह एवं रिक्रूट महिला कांस्टेबल संध्या तिवारी शामिल रहीं।

 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh